होली 2026: होली में नहीं मिल रही ऑफिस से ज्यादा दिनों की छुट्टी? तो ऑफिस वाले ऐसे अपनी होली में भर सकते हैं रंग

होली में नहीं मिल रही ऑफिस से ज्यादा दिनों की छुट्टी? तो ऑफिस वाले ऐसे अपनी होली में भर सकते हैं रंग
होली का त्योहार आ रहा है। अगर ऐसे में आपको ऑफिस से छुट्टी नहीं मिलती है तो आपके लिए ऐसी सेलिब्रेशन टिप लाए हैं, जिसकी मदद से आपकी होली भी शानदार हो जाएगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज कल के बिजी जीवन में त्योहारों की छुट्टियां भी अब कम हो गई हैं। कई लोगों को होली पर सिर्फ एक ही दिन की छुट्टी मिली है, तो ऐसे में सवाल ये आता है कि एक दिन की होली में पूरा मजा कैसे उठाएं। अगर आपको एक दिन की छुट्टी मिली है तो बिल्कुल भी परेशान ना हों, आज हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आए हैं जिससे आपकी होली रंगीन हो जाएगी। साथ ही आपको अकेला भी महसूस नहीं होगा।

एक दिन में ऐसे उठाएं सेलिब्रेशन का मजा

प्री-प्रेप

अगर छुट्टी सिर्फ एक दिन की है, तो तैयारी पहले ही शुरू कर दें। होली से एक दिन पहले ही घर की सफाई और सजावट शुरू कर दें। साथ ही सभी चीजें पहले से ही खरीदना शुरू कर दें। इससे आपका त्योहार पर समय बचेगा और टेंशन भी नहीं होगी।

दो हिस्सों में बांटे समय

एक दिन की छुट्टी में समय का अच्छे से उपयोग करें और उसको दो हिस्सों में बांट दें। सुबह आप दोस्त या कॉलोनी में रंगों के साथ होली खेलें। इसके बाद दोपहर में नहाकर आराम करें और परिवार के साथ मिलकर भोजन का आनंद लें।

घर पर होली पार्टी

बाहर जाने का समय न हो तो घर पर छोटी सी होली गेट-टुगेदर रखें। ड्राई कलर्स और ऑर्गेनिक गुलाल का उपयोग करके अपनी होली को रंगीन कर सकते हैं। साथ ही में आप हल्के-फुल्के स्नैक्स और ठंडाई का भी इंतजाम कर सकते हैं। इसके अलावा, अपनी म्यूजिक प्लेलिस्ट पहले से तैयार रखें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   23 Feb 2026 7:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story