होली 2026: होली में घर पर लग गया है पक्का रंग, तो इन जुगाड़ों का करें इस्तेमाल, चमक जाएगा घर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होली का नाम सुनते ही रंग, मस्ती और धमाल याद आता है। इस दिन लोग खुलकर बहुत ही आराम से रंगों से खेलते हैं। साथ ही इसकी भी चिंता नहीं करते हैं कि उनका घर गंदा हो रहा है या नहीं हो रहा है। लेकिन असली चिंता तो तब शुरू होती है जब दीवारों, फर्श और दरवाजों पर रंग नजर आता है। हल्का गुलाल तो पानी से साफ हो जाता है लेकिन पक्के रंगों का दाग आसानी से नहीं जाता है। अगर आप अपने घर को साफ करना चाहते हैं तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए बहुत सारे हैक्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आपका घर चमकने लगेगा।
ऐसे करें अपने घर की दीवारें साफ
सूखा रंग साफ करें
घर में जहां-जहां सूखा रंग जमा है, उसे झाड़ू से अच्छी तरह हटा लें। इसके बाद डिटर्जेंट मिले पानी से पोछा लगाएं। जरूरत हो तो हल्का ब्लीच भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
आलू
एक आलू को बीच से काट लें और दाग वाली जगह पर रगड़ें। इससे दीवार या फर्श पर लगा रंग हल्का पड़ सकता है।
सफेद टूथपेस्ट
सिर्फ सफेद टूथपेस्ट लें। इसे दाग पर लगाकर मुलायम कपड़े से हल्के हाथ से रगड़ें। इससे निशान कम हो सकते हैं।
नींबू और नमक
नींबू के रस में थोड़ा नमक मिलाएं और दाग पर लगा दें। 5–10 मिनट बाद गीले कपड़े से साफ कर लें। इससे जमे हुए रंग के दाग हल्के होने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े -आप भी हैं बाल और स्किन की प्रॉबलम्स से परेशान, तो इस फूल का जरूर करें इस्तेमाल, मिलेगी भीषण सुंदरता!
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   22 Feb 2026 6:07 PM IST














