होली 2026: होली पर नहीं चाहते हैं कि बढ़े आपका वजन, तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं, बिना गिल्ट के बीतेगा त्योहार

होली पर नहीं चाहते हैं कि बढ़े आपका वजन, तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं, बिना गिल्ट के बीतेगा त्योहार
होली में पूरे मजे लेने हैं लेकिन अपना वजन भी काबू में रखना है, तो आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रंगों का त्योहार होली आने ही वाला है। इस दिन खुशियों, मेल-मिलाप और स्वादिष्ट पकवानों के साथ रंग-बिरंगा त्योहार माना जाता है। गुजिया, नमकीन, मिठाइयां और ठंडाई जैसी कई सारे लजीज व्यंजन इस पर्व की खास पहचान होते हैं। अगर आप अपने वजन को लेकर चिंतिंत हैं और परेशान हो रहे हैं कि कहीं त्योहार में आपका वजन ना बढ़ जाए या आपकी कैलोरी की मात्रा ज्यादा ना हो जाए तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से पूरे त्योहार में भी आपका वजन नहीं बढ़ेगा। साथ ही आप फिट रहेंगे और खुशी-खुशी त्योहार मना पाएंगे।

ऐसे रखें होली में अपने वजन का ख्याल

हेल्दी ब्रेकफास्ट

होली के दिन भी अपना ब्रेकफास्ट स्किप ना करें। जो भी आप हेल्दी ब्रेकफास्ट करते हैं उसको जरूर करें क्योंकि खाली पेट मीठा या तला हुआ खाने से ज्यादा दिक्कत हो सकती है। आप दिन की शुरुआत पौष्टिक नाश्तों के साथ ही करें।

पानी पिएं

रंग खेलने और धूप में रहने से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है इसलिए पानी की मात्रा अच्छी रखें। साथ ही दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें जिससे आपको एक्स्ट्रा भूख भी नहीं लगेगी।

तली चीजों को अवॉइड करें

पापड़, चिप्स और तले स्नैक्स तो होली पर बहुत ही ज्यादा खाए जाते हैं। इन स्नैक्स से जरूर दूरी बनाएं और इसकी जगह भुने चने या ड्राई फ्रूट्स का ऑप्शंस चुनें क्योंकि वो ज्यादा अच्छा होगा।

एक्टिव रहें

रंग खेलने के समय जितना हो सके उतना नाचें-गाएं और खूब मूवमेंट करें। इससे आपकी कैलोरीज बर्न होंगी और हैप्पी हॉर्मोंस भी रिलीज होंगे।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   24 Feb 2026 7:18 PM IST

Tags

Next Story