रेसिपी: होली में सभी का शानदार तरह से कराएं मीठा, घर पर बनाएं मार्केट से भी ज्यादा सॉफ्ट गुलाब जामुन, यहां देखें खास रेसिपी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रंगों का त्योहार यानि होली का खास त्योहार आने वाला है। इस दिन सभी एक दूसरे को रंग लगाते हैं और पुराने सभी गिले-शिकवों को भूलकर अपने रिश्ते मजबूत करते हैं। साथ ही इस दिन घर पर भी मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। अगर आप आए हुए मेहमानों के लिए कुछ खास करना चाहते हैं और उनका मुंह मीठा करवाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए गुलाब जामुन की खास रेसिपी लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप घर पर ही मार्केट से भी ज्यादा मुलायम गुलाब जामुन बना सकते हैं। तो चलिए गुलाब जामुन बनाने की रेसिपी और सामग्री के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़े -खाने में नमक नहीं या सब्जी पसंद की नहीं...मिर्च के अचार की ये रेसिपी सब परेशानियों का हल, खाने का बढ़ जाएगा स्वाद
गुलाब जामुन बनाने के लिए खास सामग्री
Khoya (खोया) - 250 grams
Paneer (पनीर) - 100 gram
Maida (मैदा) - 1/4 cup
Sugar (चीनी) - 3 cups
Saffron (केसर) - 2 pinch
Water (पानी) - 2 cups
Baking powder (बेकिंग पाउडर) -1/3 tsp
Cardamom powder (इलाइची पाउडर) - 1 tsp
Cooking oil or ghee for frying- तलने के लिए तेल या घी
यह भी पढ़े -पनीर काठी रोल खाने का है मन? लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसे खाएं, तो ना हों परेशान, यहां देखें बिल्कुल आसान रेसिपी
वीडियो क्रेडिट- Kabtia's Kitchen
Created On :   24 Feb 2026 6:45 PM IST












