गणेश चतुर्थी 2025: गणेश चतुर्थी पर बप्पा का करें खास तरह से स्वागत, अपने आंगन को सजाएं रंगोली से, यहां देखें आइडियाज

- गणेश चतुर्थी का त्योहार है आने वाला
- घर की चौखट या आंगन में बनाएं रंगोली
- यहां देखें रंगोली के खास आइडियाज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। त्योहारों का महीना शुरू हो चुका है। रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी के बाद अब सभी को गणेश आगमन का काफी जोरों से इंतजार है। इस साल 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का खास त्योहार मनाया जाएगा। सभी लोग गणपति बप्पा की स्थापना करेंगे और हर्षोल्लास के साथ उनकी पूजा अर्चना करेंगे। इस खास मौके पर अगर आप भी गणेश जी को घर पर स्थापित करने का सोच रहे हैं और अपनी चौखट और आंगन को सुंदर बनाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ खास रंगोली आइडियाज लेकर आए हैं। इन आइडियाज से आप आराम से अपने घर पर रंगोली बना सकते हैं।
इन रंगोली डिजाइंस से लें मदद
चौकोर आकृति
गणेश चतुर्थी में आप चौकोर आकृति की रंगोली बना सकते हैं। आप दो से तीन रंगों का इस्तेमाल करके बहुत ही खास रंगोली तैयार कर सकते हैं।
गणेश जी के मुख की रंगोली
अगर आप भगवान गणेश के मुख की रंगोली बनाना चाहते हैं तो वो भी आप आराम से बना सकते हैं। इसको आप विनायक चतुर्दशी वाले दिन बना सकते हैं।
गोलाकार रंगोली
गणेश चतुर्थी पर आप मिनिमल सी गोलाकार रंगोली बना सकते हैं। इससे आपके घर के आंगन की शोभा बहुत ही ज्यादा बढ़ जाएगी।
रंग बिरंगी रंगोली
आप बहुत से रंगों का एक साथ इस्तेमाल करके रंगोली बना सकते हैं। इससे आपका आंगन भरा और खूबसूरत नजर आएगा।
फूलों से सजी रंगोली
आप रंगों से फूल बनाकर सुंदर सी गणेश जी की रंगोली बना सकते हैं।
फूलों की रंगोली
अगर आपको रंगों का इस्तेमाल नहीं करना है तो आप आराम से फूलों की रंगोली भी बना सकते हैं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   18 Aug 2025 5:38 PM IST