गणेश चतुर्थी 2025: गणेश चतुर्थी पर भव्य पांडाल देखने का है मन, तो इन जगहों पर जाने का बनाएं प्लान

गणेश चतुर्थी पर भव्य पांडाल देखने का है मन, तो इन जगहों पर जाने का बनाएं प्लान
  • गणेश चतुर्थी का भव्य त्योहार है आने वाला
  • गणेश चतुर्थी पर गणेश मंदिर जाने का बनाएं प्लान
  • इन मंदिरों के जरूर करें दर्शन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी का त्योहार भाद्रपद मास के आगमन से ही शुरू हो जाता है। देश में हर जगह गणेश चतुर्थी की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। गणपति की धूम मंदिरों से लेकर घरों तक दिखाई देती है। हर जगह गणपति बप्पा विराजमान होते हैं। ऐसे में अगर आप गणेश मंदिरों में दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कहां जाएं तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ गणेश मंदिरों की लिस्ट लाए हैं, जिसको देखकर आप अपने हिसाब से प्लानिंग कर सकते हैं।

इन गणपति मंदिरों के करें दर्शन

मुंबई

जब भी गणपति उत्सव का नाम आता है तो सबके मन में मुंबई का नाम तो जरूर आता है। ऐसे में आप मुंबई के गणपति उत्सव में जरूर शामिल हो सकते हैं। मुंबई में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर और लालबागचा राजा जैसे कई मंदिर हैं।

पुणे

पुणे में स्थित दगडूशेठ हलवाई गणपति के साथ-साथ कई और भी अहम मंदिर हैं, जहां पर आप जाकर भगवान गणेश के दर्शन कर सकते हैं और गणपति उत्सव की धूम में मग्न हो सकते हैं।

हैदराबाद

आप हैदाराबद में स्थित खैरताबाद गणपति मंदिर जाकर दर्शन कर सकते हैं। यहां के गणपति बप्पा अपने वजन और ऊंचाई की वजह से चर्चा में रहते हैं।

दिल्ली

अगर आप उत्तर भारत में गणपति उत्सव का शानदार आनंद लेना चाहते हैं तो आप दिल्ली के महाराष्ट्र मंडल, द्वारा और करोल बाग में सजने वाले पांडालों में जा सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   17 Aug 2025 10:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story