Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें जोश भरे मैसेज, पढ़ते ही देशभक्ति का आ जाएगा सैलाब

- कल धूमधाम से सेलिब्रेट होगा इंडिपेंडेंस डे
- वीर जवानों के बलिदान को याद करने का दिन
- अपनों को भेजें प्यारे-प्यारे मैसेज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। कल धूमधाम से देश की आजादी का दिन सेलिब्रेट किया जाएगा। 15 अगस्त के दिन स्कूलों, कॉलेजों और दफ्तरों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। साथ ही, शहीद जवानों को याद कर के झंडा भी फहराया जाता है। इस दिन सभी एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन मैसेज लेकर आए हैं जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं। तो चलिए इन ऑप्शन्स पर एक नजर डालते हैं।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
कुछ नशा तिरंगे के सम्मान का है
कुछ नशा देश के आदर का है
हम फहराएंगे हर जगह इस तिरंगे को
हम लहराएंगे हर जगह इस तिरंगे को
ऐसा नशा ही हिंदुस्तान की शान का है
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे
जब आंख खुले तो धरती हिंदुस्थान की हो,
जब आंख बंद हो तो यादें हिंदुस्थान की हो,
हम मर भी जाएं तो कोई शोक नहीं
बस मरते समय मिट्टी हिंदुस्थान की हो!!
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
चलिए एक बार फिर वो दृश्य याद कर लें
जो जज्बा था शहीदों के दिल में उसका ध्यान कर लें
क्योंकि यही वजह थी भारत की आजादी की
बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   14 Aug 2025 6:07 PM IST