फ्रेंडशिप डे 2025: इस फ्रेंडशिप डे अगर आप भी अपनी गर्ल बेस्ट फ्रेंड को देना चाहते हैं सरप्राइज, तो इन आइडियाज को कर सकते हैं फॉलो!

- फ्रेंडशिप डे पर अपनी गर्ल बेस्ट फ्रेंड को दें सरप्राइज
- सरप्राइज में आप उनको फील करवाएं स्पेशल
- यहां देखें सरप्राइज आइडियाज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल के अगस्त का पहला संडे दोस्ती का जश्न लेकर आता है। लेकिन आज कल कि डिजिटल दुनिया में रिश्ते भी डिजिटल ही होते जा रहे हैं। वहीं, कुछ खास दोस्ती अब भी एक अनमोल रिस्ते कि तरह ही चल रही है। जो सिर्फ स्क्रीन तक ही सीमित नहीं है बल्कि हमारे दिलों में एक अलग ही जगह बनाए होता है। अगर आपका ऐसा रिस्ता किसी लड़की के साथ है, जिसको आप बहुत ही ज्यादा खुश देखना चाहते हैं। तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आइडियाज लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप उनको स्पेशल फील करवा पाएंगे। तो चलिए कुछ ऐसे सरप्राइज आइडियाज के बारे में जानते हैं।
कैसे करवाएं अपनी गर्ल बेस्ट फ्रेंड को स्पेशल फील
स्क्रैप-बुक या मैमोरी बॉक्स
आमतौर पर लड़कियों को ऐसे गिफ्ट ज्यादा पसंद आते हैं, जो उनकी फीलिंग्स, इमोशंस से रिलेटेबल हों। अगर आपकी दोस्त भी उन्हीं लड़कियों में से एक है, तो आप भी उनको बहुत आसानी से खुश कर सकते हैं। आप उनके साथ बिताए गए पलों की फोटो, मैसेज का प्रिंट, कहीं साथ में घूमने गए हुए टिकेट्स जैसी कई छोटी-छोटी चीजों को इकट्ठा करके एक स्क्रैप-बुक या मैमोरी बॉक्स में लगाकर गिफ्ट कर सकते हैं।
गर्ली गिफ्ट हैंपर
लड़कियों के लिए मार्केट में बहुत ही यूनीक चीजें मिलती हैं। तो आप भी आपनी दोस्त को स्पेशल फील करवाने के लिए उसकी पसंद की चीजों का एक गिफ्ट हैम्पर गिफ्ट करेगें तो उनको बहुत अच्छा फील होगा।
साथ में टाइम स्पेंड करें
लड़कियों को घूमना और बातें करना बहुत पसंद होता है। अगर आप अपनी गर्ल बेस्ट फ्रेंड को बाहर लेकर जाएं। उसके साथ सरप्राइज डिनर प्लान करें, या तो किसी भी तरह से उनके साथ टाइम स्पेंड करें। ये ही उनके लिए एक बहुत ही अच्छा सरप्राइज हो सकता है।
सरप्राइज मीटिंग
अगर आप बाहर रहते हैं तो आप बिना उनको बताए मिलने आ सकते हैं। अगर आप उनसे फ्रेंडशिप डे जैसे खास मौके पर मिलने भी आ जाएंगे तो वो खुशी से झूम उठेगी।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   31 July 2025 5:34 PM IST