होली हेयर केयर टिप्स: होली पर डर है बाल खराब होने का, तो इन टिप्स की मदद से बचाएं अपने बालों को, नहीं चढ़ेगा रंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होली का त्योहार रंगों का त्योहार होता है। इस खास मौके पर सभी लोग गुलाल के साथ-साथ केमिकल वाले रंगों के साथ भी होली खेलते हैं। ऐसे में बाल खराब होने की चिंता होती है। क्योंकि सभी लोग जमकर रंग खेलते हैं। अगर आपको चिंता है कि आपके बाल खराब ना हो जाएं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आपके बाल खराब नहीं होंगे। साथ ही आप आराम से होली भी खेल पाएंगे और आपके बाल भी चमकदार बने रहेंगे।
यह भी पढ़े -आपको भी है होली वाले रंगों से एलर्जी, तो घर पर ही बनाएं ऑर्गेनिक कलर, यहां देखें बनाने की विधि
ऐसे रखें अपने बालों का ख्याल
तेल की मालिश
बालों पर अच्छी तरह से नारियल या सरसों का तेल लगाकर मालिश करें। तेल की परत से रंग बालों तक नहीं जा पाएंगे और बाल हेल्दी रहेंगे।
बाल बांधें
अपने बालों को खुला ना छोड़ें। ऐसा करने से आपके बालों के एंड्स तक में रंग लग जाएगा और वे बेजान नजर आने लगेंगे।
लीव-इन कंडीशन
अगर आप तेल नहीं लगाते हैं तो आप लीव-इन कंडीशनर या सीरम की एक लेयर अच्छे से बालों में लगा सकते हैं।
स्कार्फ या कैप
आप इन सबके बाद कैप या स्कार्फ भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके बाल बचे रहेंगे और खराब नहीं होंगे।
माइल्ड शैंपू
नहाने से पहले अपने बालों को कंघी करें और फिर एक माइल्ड शैंपू के साथ बहुत ही अच्छे से साफ करें।
हेयर मास्क
रंगों के चलते बाल बहुत ही ज्यादा ड्राई हो जाते हैं। इसलिए आप अपने बालों की ड्राइनेस दूर करने के लिए अपने हिसाब से हेयर मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़े -OnePlus 16 में मिल सकती है 9000mAh की बैटरी, नहीं होगा एक्टिव कूलिंग का फीचर, टिप्सटर ने किया दावा
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   26 Feb 2026 7:21 PM IST












