महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए 2 पर्यवेक्षक नियुक्त

महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए 2 पर्यवेक्षक नियुक्त

IANS News
Update: 2019-10-29 16:31 GMT
महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए 2 पर्यवेक्षक नियुक्त

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा ने बुधवार को महाराष्ट्र में होने वाली विधायक दल की बैठक के लिए दो पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना को पार्टी विधायक दल का नेता चुनने के लिए बुधवार अपरान्ह एक बजे से होने वाली इस बैठक का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

24 अक्टूबर को नतीजे आने के दिन भाजपा मुख्यालय पर हुई संसदीय दल की बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए फिर से देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग चुकी है। ऐसे में 30 अक्टूबर को होने वाली इस बैठक में भी देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगाए जाने की औपचारिकता पूरी होनी है।

 

Tags:    

Similar News