असम राइफल के 4 जवान घात लगाकर किए गए आतंकी हमले में शहीद

असम राइफल के 4 जवान घात लगाकर किए गए आतंकी हमले में शहीद

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-17 18:44 GMT
असम राइफल के 4 जवान घात लगाकर किए गए आतंकी हमले में शहीद

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम राइफल्स के चार जवान घात लगाकर किए गए आतंकवादियों के हमले में शहीद हो गए हैं। वहीं 6 जवान इस हमले में घायल हुए हैं। ये घटना इंडो-म्यांमार बॉर्डर के पास नागालैंड में मोन जिले के अबोई की है। बताया जा रहा है कि घायल हुए 6 जवानों में से दो की हालत गंभीर है। घायल जवानों को आर्मी से एयरलिफ्ट कर असम के जोरहट में इलाज के लिए लाया गया है।

हमले के पीछे खापलांग गुट
मोन जिले के एसपी वेकहिपा वाइस ने कहा कि 2.30 बजे के करीब ये मुठभेड़ हुई है। इस हमले के पीछे असम के खापलांग गुट के होने का संदेह है। छिपे हुए आतंकवादियों ने जवानों पर उस वक्त हमला किया जब वह पानी भर रहे थे। ये दूसरी बार है जब असम राइफल्स के जवानों को इस तरह से टार्गेट बनाया गया हो।

 

 


8 जवान हुए थे शहीद
मई 2015 में भी 23 असम राइफल्स के 8 जवान आतंकियों के हमले में शहीद हो गए थे। वहीं 6 अन्य जवान घायल हुए थे। नागालैंड के मोन जिले में चांगलांगसू के पास इस हमले को NSCN-K के आतंकवादियों ने अंजाम दिया था। बता दें कि तीन साल पहले म्यांमार में स्थित NSCN-K केंद्र के 15 साल के संघर्षविराम के समझौते से बाहर हो गया था।

इन राज्यों में सक्रीय NSCN-K
गौरतलब है कि नगा आतंकियों का संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (NSCN-K)  मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में काफी सक्रिय रहे हैं। वे यहां आए दिन स्थानीय लोगों को अपना निशाना बनाते रहते हैं। ये भारतीय सीमा में वारदात को अंजाम देकर म्यांमार की सीमा में घुस जाते हैं। इस कारण मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के लोगों के बीच अशांति रहता है।

Similar News