पश्चिम बंगाल में बाढ़ : 52 लाख लोग प्रभावित, 55 की मौत

पश्चिम बंगाल में बाढ़ : 52 लाख लोग प्रभावित, 55 की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-19 16:59 GMT
पश्चिम बंगाल में बाढ़ : 52 लाख लोग प्रभावित, 55 की मौत

डिजिटल डेस्क, कलकत्ता। पश्चिम बंगाल में भयकंर बारिश के बाद आई बाढ़ की चपेट में आकर 55 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में से 48 लोगों की डूब कर, 4 लोगों की सांप के काटने से और 3 लोगों की मौत दीवार गिरने से हुई है। उत्तर बंगाल के 6 जिलों में 52 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। ये जिले कूचबिहार, दक्षिण दिनाजपुर, उत्तर दिनाजपुर, जलपाईगुडी, अलीपुरद्वार और मालदा है।

पिछले 48 घंटे से बारिश नहीं होने के कारण बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 776 बाढ़ राहत कैम्प लगाए गए हैं। जिनमें 2,08,513 लोगों को राहत दी जा रही है। बाढ़ के पानी से 75 हजार घर नष्ट हो गए है। 2.15 लाख मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मेडिकल टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारी न फैले इसके लिए निरंतर जांच कर रही हैं।

अधिकारी ने बताया कि हम स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। सभी तक खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट 24 घंटे काम कर रहे हैं।

 

Similar News