कर्नाटक: BJP विधायक की शुगर मिल में फटा बॉयलर, 6 लोगों की मौत

कर्नाटक: BJP विधायक की शुगर मिल में फटा बॉयलर, 6 लोगों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-16 10:56 GMT
कर्नाटक: BJP विधायक की शुगर मिल में फटा बॉयलर, 6 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • जोरदार धमाके के कारण ढह गई शुगर मिल
  • पांच मजदूर घायल
  • अस्पताल में भर्ती
  • हादसे के वक्त काम कर रहे थे 7 मजदूर

डिजिटल डेस्क, बैंगलुरु। कर्नाटक के बागलकोट के मुधोल में बनी निरानी शुगर मिल में ब्लास्ट होने से 6 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।रविवार सुबह हुए इस हादसे के समय प्लांट में 7 मजदूर काम कर रहे थे। 

मुधोल की जिस निरानी शुगर मिल में ब्लास्ट हुआ, उसके ट्रीटमेंट प्लांट के सेफ्टी वॉल्व में ब्लॉकेज हो गया था, जिसके कारण बॉयलर फट गया और 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 7 मजदूर धमाके वाली जगह के नजदीक ही मौजूद थे। धमाका इतना जोरदार था कि पूरी शुगर मिल ढह गई। बता दें कि ये फैक्ट्री भारतीय जनता पार्टी के विधायक और कर्नाटक के पूर्व मंत्री मुर्गेश निरानी की है।
 

 

 

Similar News