जहरीली शराब पीने से UP-उत्तराखंड में अब तक 82 लोगों की मौत

जहरीली शराब पीने से UP-उत्तराखंड में अब तक 82 लोगों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-09 07:47 GMT
हाईलाइट
  • दर्जनों अधिकारी अब तक हो चुके हैं सस्पेंड
  • दोनों राज्यों का पुलिस-प्रशासन हैरत में
  • यूपी के सहारनपुर में 46 और कुशीनगर में 11 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब के कारण मौतों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। दोनों राज्यों में मिलाकर अब तक 82 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिसमें मेरठ में 18, सहारनपुर में 36, रुड़की में 20 और कुशीनगर में 8 लोगों की मौत हुई है। जहरीली शराब से इतनी बड़ी तादाद में हुई मौत के बाद दोनों राज्यों के आबकारी विभाग के साथ ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी हिल गए हैं।

सहारनपुर से आबकारी अधिकारियों ने 405 लीटर अवैध शराब जब्त की है। अब तक जानकारी में सामने आया है कि शराब को ज्यादा नशीली बनाने के लिए रैट पॉइजन (चूहेमार दवा) मिलाई जाती थी। मेरठ के अस्पताल में भी सहारनपुर के कुछ लोगों को भर्ती किया गया है। इस घटना की एफआईआर 3 अलग-अलग थानों में दर्ज हुई है। अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, इनमें से कुछ आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लागने की तैयारी भी चल रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार इस मामले में अब तक सहारनपुर और कुशीनगर के 21 अधिकारियों को निलंबित कर चुकी है। इनमें 5 आबकारी कर्मचारी, कुशीनगर के तरयासुजान थाने के प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी, सहारनपुर में नगला थाना प्रभारी सहित 10 पुलिस वाले और उत्तराखंड आबकारी के 13 अफसरों ससहित 3 पुलिसवाले शामिल हैं। शराब पीने वाले अधिकतर लोग मजदूर हैं, जो सस्ती मिलने के कारण मिलावटी या कच्ची शराब पी लेते हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाने के आदेश दिए हैं।

 

 

Similar News