ओडिशा में अधिकारियों हमला करने वाले 8 लोग गिरफ्तार

ओडिशा में अधिकारियों हमला करने वाले 8 लोग गिरफ्तार

IANS News
Update: 2020-04-19 13:00 GMT
ओडिशा में अधिकारियों हमला करने वाले 8 लोग गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के जयपुर जिले में कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशोंका पालन करने की हिदायत देने गए दो सरकारी अधिकारियों पर हमला करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी।

इस घटना के बाद गांव में अपराध दंड संहिता की धारा 144 लागू कर दी गई है।

जयपुर के जिलाधिकारी रंजन कुमार दास ने बताया कि शनिवार को कुआखिया थाना क्षेत्र के गांव गोपीनाथपुर में ग्रामीणों के एक समूह ने दोनों अधिकारियों पर हमला किया और उन्हें बंधक बना लिया। बाद में उन्हें छुड़ा लिया गया।

कलेक्टर ने कहा, विकासखंड अधिकारी और तहसीलदार क्षेत्र में लॉकडाउन सतर्कता कार्य में लगे थे। वे सड़कों से गुजरते लोगों से पूछताछ ले रहे थे, तभी बिना मास्क लगाए तीन लोग बाइक पर सवार होकर गोपीनाथपुर गांव की ओर चले गए। दोनों अधिकारियों ने जब बाइक सवारों का पीछा किया, तब उन पर हमला किया गया। इस सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags:    

Similar News