मतदाताओं को ले जा रही बस का एक्सीडेंट, तीन की मौत, 15 घायल

मतदाताओं को ले जा रही बस का एक्सीडेंट, तीन की मौत, 15 घायल

Manmohan Prajapati
Update: 2019-10-21 04:27 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में आज 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से मतदान के लिए वोटर अपने घर से निकलते दिखाई दिए। वहीं यहां वोटरों को ले जा रही बस बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। मुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे पर हुई इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा पुणे के नजदीक हुआ है। दुर्घटना सुबह करीब 4 बजे की है।

इस सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत के अलावा 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस बस में करीब 45 लोग सवार थे, जो मुंबई से कराड के लिए निकले थे। इसी बीच जब यह बस बउर गांव से गुजर रही थी तभी सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराने से यह दुर्घटना हुई। 
 
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 288 सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें से बीएसपी सबसे ज्यादा 262 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा 164 और शिवसेना 124 सीटों पर भाग्य आजमाएगी। चूंकि ये दोनों पार्टियों ने गठबंधन की घोषणा की है तो कहा जा सकता है कि ये दोनों मिलकर 288 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा भाजपा के चिह्न पर 14 गठबंधन उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस 147, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना 101 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 121 सीटों पर लड़ रही हैं। इसी तरह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 16 और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 8 सीटों पर लड़ रही हैं।
 

Tags:    

Similar News