भारत के करारे जवाब के बाद चीन ने भारतीय छात्रों से हटाए प्रतिबंध, अब फिर वापस जा सकेंगे इंडियन छात्र

चीन भारत के करारे जवाब के बाद चीन ने भारतीय छात्रों से हटाए प्रतिबंध, अब फिर वापस जा सकेंगे इंडियन छात्र

ANAND VANI
Update: 2022-04-30 06:53 GMT
भारत के करारे जवाब के बाद चीन ने भारतीय छात्रों से हटाए प्रतिबंध, अब फिर वापस जा सकेंगे इंडियन छात्र
हाईलाइट
  • छात्रों को वेबसाइट पर देनी होगी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  चीन ने एक बार फिर भारतीय छात्रों के वीजा बहाल करने की अनुमति दे  दी है। चीन के इस कदम से करीब दो साल बाद भारत में फंसे इंडियन छात्रों का चीन में पुन: वापस जाने का मार्ग प्रदत्त हो गया है। चीन की इस घोषणा से सैकड़ों भारतीय छात्रों ने राहत की सांस ली है जो कोरोना के चलते दो साल से अधिक समय से घरों में बैठे थे।  जो छात्र एक बार फिर चीन वापस जाने चाहते है, वो आठ मई तक मिशन की वेबसाइट पर उपल्बध  एक गूगल फॉर्म को  भरकर जरूरी जानकारी दे सकते हैं। 

इससे पहले भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ इस संबंध में विचार करने को कहा था। इससे  पहले चीन ने  पाकिस्तान, थाईलैंड, सोलोमन द्वीप और श्रीलंका जैसे कुछ मित्र देशों के छात्रों को वापस आने की अनुमति दी है लेकिन भारतीय छात्रों  पर विचार नहीं किया था। इसके विरोध में भारत ने चीन के पर्यटन यात्रियों के वीजा निलंबित कर दिए थे। इसके चलते अब चीन ने भारतीय छात्रों को आने की इजाजत दे दी।  हालांकि चीन की ओर से कहा गया है कि ऐसे छात्रों को कोरोना रोकथाम से जुड़े उपायों का पालन करना होना होगा और इसका खर्च भी खुद वहन करना होगा। 

आपको बता दें  2019 में कोरोना के शुरूआत दिनों में चीन में पढ़ाई कर  23,000 से अधिक भारतीय छात्र अपने देश में आ गए थे। इन छात्रों में से अधिकतर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे है। जो चीन की तरफ से लगाई गई पाबंदियों के चलते चीन रिटर्न नहीं हो पा रहे थे। चीन अब महामारी से उभरती हुई स्थिति में वापस बुलाने के लिए तैयार है।  शिक्षा के लिए चीन वापस आने वाले  भारतीय छात्रों की चिंताओं को  लेकर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा, "हमारा देश चीन शिक्षा को अधिक अहमियत देता है। उन्होंने आगे  कहा कि हमने इसके लिए   भारत से  उन छात्राओं की सूची देने को कहा है।  जिन्हें वास्तव में चीन वापस आने की जरूरत है। 

 

 

Tags:    

Similar News