'प्रियंका को भेजें शाखा, फिर देखें संघ में महिलाओं से कैसा होता है व्यवहार'

'प्रियंका को भेजें शाखा, फिर देखें संघ में महिलाओं से कैसा होता है व्यवहार'

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-11 16:55 GMT
'प्रियंका को भेजें शाखा, फिर देखें संघ में महिलाओं से कैसा होता है व्यवहार'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) में महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है। राहुल गांधी के बयान का खंडन करते हुए आरएसएस विचारक राहुल सिन्हा ने राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी को संघ के एक सत्र में हिस्सा लेने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि अनुमान लगाने की जरूरत नहीं है। वे खुद देखें कि संघ में महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है। 

राहुल का बयान महिलाओं का अपमान
राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और संघ में महिलाओं के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि क्या आपने संघ की शाखाओं में किसी महिला को शॉर्ट्स पहने देखा है। राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए सिन्हा ने कहा कि उन्होंने ऐसा बयान देकर महिलाओं का अपमान किया है।

संघ के बारे में कुछ नहीं जानते राहुल
राहुल गांधी संघ के बारे में कुछ भी नहीं जानते। मैं प्रियंका गांधी को संघ शाखा में आने का न्योता देता हूं। तब उन्हें पता लगेगा कि महिलाओं और उनके सम्मान पर संघ का क्या दृष्टिकोण है। साथ ही उन्होंने कहा कि 90 साल पुराने संगठन का महत्व जाने बिना उन्हें इतने निचले स्तर का बयान नहीं देना चाहिए।

Similar News