मिशन वंदे भारत: लंदन से एयर इंडिया का विमान 329 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंचा

मिशन वंदे भारत: लंदन से एयर इंडिया का विमान 329 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंचा

IANS News
Update: 2020-05-10 05:30 GMT
मिशन वंदे भारत: लंदन से एयर इंडिया का विमान 329 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंचा

डिजिटल डेस्क, मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। लंदन से 329 भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान रविवार सुबह यहां स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा, कोरोनावायरस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडान में फंसे 329 भारतीयों को लेकर फ्लाइट एआई-130 छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी। उन्होंने आगे कहा कि बाद में सिंगापुर और फिलीपींस से दो अन्य विमानों के रविवार को ही यहां आने की उम्मीद है।

 

Tags:    

Similar News