हवा में अटकी लोगों की सांसें, एयर इंडिया के विमान में टूटा विंडो पैनल

हवा में अटकी लोगों की सांसें, एयर इंडिया के विमान में टूटा विंडो पैनल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-22 06:53 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमृतसर से दिल्ली आ रहा एअर इंडिया का प्लेन बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गया। एयर इंडिया का विमान दिल्ली पहुंचने से 100 किलोमीटर पूर्व ही आसमानी बादलों से उलझ गया। प्लेन में बैठे लोगों की सांसे उस वक्त थम गईं जब विमान में उड़ान के दौरान विंडो पैनल टूट कर यात्रियों पर गिर गया। इस घटना में तीन यात्री घायल हो गए है। इस दौरान कुछ ऑक्सीजन मास्क भी बाहर निकल आए। 10 से 15 मिनट के लिए यात्रियों में दहशत फैल गई। 

 

40 से 50 यात्री जख्मी

तकरीबन 3200 फुट नीचे आने के बाद विमान हवा में संभला। बता दें कि विमान में 253 यात्री सवार थे। विमान में घायल यात्रियों की संख्या 40 से 50 बताई जा रही है। जिन्हें विमान की लैंडिग के बाद इलाज के लिए भेज दिया गया। बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर ए-1462 को 4 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचना था। इसी बीच करीब 3:40 बजे विमान गहरे बादलों में उलझ कर असंतुलित हो गया। यात्रियों में सवार महिला वंदना अरोड़ा के पति मनोज उर्फ मनु अरोड़ा ने बताया कि विमान में 40 से 50 यात्री जख्मी हो गए।  

 

कराई गई इमरजेंसी लैंडिग

एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि ये थोड़ा अजीब हादसा है और इसकी जांच की जाएगी। विमान के दिल्ली लैंड करते ही घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ा दी गई। एआई और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय इस घटना की जांच कर रहा है। सीट 12-यू के ओवरहेड पैनल कवर में दरारें आईं हैं। बता दें कि बीते दिनों में एयर इंडिया से जुड़ी कई ऐसी घटनाएं सामने आई है, जिसके चलते इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। 

Similar News