आगरा में महागठबंधन की संयुक्त रैली, अखिलेश-अजित सिंह हुए शामिल

आगरा में महागठबंधन की संयुक्त रैली, अखिलेश-अजित सिंह हुए शामिल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-16 05:08 GMT
आगरा में महागठबंधन की संयुक्त रैली, अखिलेश-अजित सिंह हुए शामिल
हाईलाइट
  • EC के बैन की वजह से मायावती शामिल नहीं हो पाएंगी।
  • अखिलेश यादव और अजित सिंह रैली में शामिल होंगे।
  • आज आगरा में महागठबंधन की संयुक्त रैली होगी।

डिजिटल डेस्क, आगरा। लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में गठबंधन जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुटा हुआ है। मंगलवार को आगरा में महागठबंधन की संयुक्त महारैली आयोजित की गई। इस रैली में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख अजित सिंह शामिल हुए। 


आगरा में रैली को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, अगर तीन दलों का गठबंधन "महामिलावट" है, तो हम उनसे पूछना चाहते हैं, हम आपके गठबंधन को क्या कहें, जिसमें देशभर के 38 दल हैं? हमें एक नाम सुझाएं।

वहीं महागठबंधन की रैली में बसपा प्रमुख मायावती शामिल नहीं हो पाईं, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में उनके भतीजे आकाश आनंद ने रैली को संबोधित किया। आकाश ने कहा, मैं पहली बार आपके सामने आया हूं और अपनी बुआ का संदेश लाया हूं। अपनी बुआ की तरफ से मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं। आकाश ने कहा, विरोधियों की जमानत जब्त कर चुनाव आयोग को जवाब देना ही सही होगा।

बता दें कि आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में महागठबंधन की संयुक्त रैली में बीएसपी सुप्रीमो मायावती को भी शामिल होना था, लेकिन चुनाव आयोग के बैन की वजह से वह रैली में शिरकत नहीं कर पाईं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के देवबंद में महागठबंधन ने पहली साझा रैली की थी। जिसमें गठबंधन के तीनों प्रमुख नेता मायावती, अखिलेश यादव और अजीत सिंह ने रैली को संबोधित किया था। 

Tags:    

Similar News