अलका लांबा बोलीं, कांग्रेस ज्वाइन करने में खुशी होगी, कांग्रेस ने कहा...स्वागत है

अलका लांबा बोलीं, कांग्रेस ज्वाइन करने में खुशी होगी, कांग्रेस ने कहा...स्वागत है

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-15 16:46 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा से आम आदमी पार्टी विधायक अलका लांबा ने कांग्रेस ज्वाइन करने के सवाल पर शुक्रवार को अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस ज्वाइन करने में खुशी होगी, लेकिन अभी तक मेरे पास पार्टी की तरफ से कोई न्यौता नहीं आया है। अलका ने कहा कि कांग्रेस से कोई बुलावा आता है तो ये उनके लिए सम्मान की बात होगी,  हालांकि बिना बुलाए मेहमान का कहीं स्वागत नहीं होता है। 

अलका लांबा के बयान के बाद कांग्रेस का भी बयान सामने आया है, दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि हम उनका स्वागत करते हैं, वो एनएसयूआई (राष्ट्रीय छात्र संगठन) की अध्यक्ष रह चुकी हैं। बहुत सारे एसे लोग हैं, जो कई मौकों पर पार्टी छोड़कर चले गए, यदि वो वापस आते हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं।

बता दें कि अलका लांबा काफी समय से आम आदमी पार्टी छोड़ने पर विचार कर रही हैं। अलका की आप पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से भी अनबन चल रही है। केजरीवाल ने कुछ समय पहले उन्हें ट्वीटर पर अनफॉलो कर दिया था, इतना ही नहीं उन्होंने अलका को वाट्सएस ग्रुप से भी हटा दिया था। 

इससे पहले दिसंबर में दिल्ली विधानसभा में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से भारत रत्न सम्मान वापस लेने का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव के अनुसार राजीव गांधी ने इंदिरा गांधी की मौत के बाद विवादित बयान देकर सिख दंगों को भड़काया था, हालांकि AAP नेताओं ने मीडिया में हड़कम्प मचने के बाद बात बदल लिया था। पार्टी ने सफाई पेश करते हुए कहा कि जिस प्रस्ताव को पेश किया गया था, उसमें राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने की लाइन बाद में जोड़ी गई थी, और वह मूल प्रस्ताव का हिस्सा नहीं थी। इसके बाद से ही अलका और AAP के बाकी नेताओं में विवाद पैदा हो गया था।

 

 

 

 

 

Similar News