अमरनाथ बस हादसा, मृतकों में ज्यादातर लोग बिहार और यूपी के

अमरनाथ बस हादसा, मृतकों में ज्यादातर लोग बिहार और यूपी के

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-17 03:34 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिडिटल डेस्क,जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस रविवार दोपहर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से फिसलकर गहरे नाले में गिर गई, जिससे 17 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 31 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद प्रशासन ने आज घटना के शिकार हुए लोगों की एक लिस्ट जारी की हैं। सूची में मृतकों के नाम और पते जारी किए गए हैं, जिससे उनके परिजन उनकी शिनाख्त कर सकें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीर्थयात्रियों की मौत पर दुख प्रकट किया है और मृतकों के परिजनों के लिए दो लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों के लिए 50,000 रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है। 

मृतकों में बिहार, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और नई दिल्ली के हैं। एक व्यक्ति अज्ञात है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई हैं।

ये है मृतकों की सूची 

1. पवन कुमार पुत्र दीनानाथ प्रसाद बिहार
2. दिलीप कुमार पुत्र दीनानाथ प्रसाद बिहार
3. रोहित कुमार पुत्र श्याम प्रसाद, पटना बिहार
4. सागर कुमार पुत्र प्रदीप प्रसाद, गांधीपथ बिहार
5. राम करण शर्मा पुत्र गगन सहाय, कोटा, जयपुर राजस्थान
6. शैलेंद्र सिंह पुत्र बलराम सिंह, बेरोबिन राजस्थान
7. रवींद्र सिंह पुत्र रघुबीर सिंह, मकान नं. 277 इंद्र पुरी मोदी नगर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश 
8. राहुल कुमार पुत्र दलीप सिहं, गोलापुर दातापुर कैंट
9. रवींद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, मकान नं. 375 गली नं. 01 शेरपुर धर्मशाला मोदीनगर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश 
10. मीना देवी, दानापुर बिहार
11. सिकंदर पुत्र प्रीतम, शाहपुर मोदी नगर गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश 
12. शीशपाल सैनी पुत्र गणपत राम, वार्ड नं. 12 सैनी नगर, नवलगढ़
13. दर्शन सिहं पुत्र छज्जू राम, मकान नं. 11 वार्ड नं. 12 बिहार
14. गोगल चंद पुत्र घनश्याम
15. रचित शर्मा पुत्र एच एल शर्मा, सी7ा2012 एसडीए हौज खास, नई दिल्ली
16. चंद्र कुमार
17. 28 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति

Similar News