राहुल गांधी को आलू के बारे में नहीं पता, किसानों का क्या भला करेंगे : अमित शाह

राहुल गांधी को आलू के बारे में नहीं पता, किसानों का क्या भला करेंगे : अमित शाह

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-24 15:03 GMT
राहुल गांधी को आलू के बारे में नहीं पता, किसानों का क्या भला करेंगे : अमित शाह
हाईलाइट
  • बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों मध्यप्रदेश में चुनाव के मद्देनजर ताबातोड़ रैलियां कर रहे हैं।
  • शाह ने कहा कि राहुल गांधी को आलू के बारे में नहीं पता
  • किसानों का क्या भला करेंगे?
  • शाह ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी पर निशाना साधा।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों मध्यप्रदेश में चुनाव के मद्देनजर ताबातोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में शाह ने शनिवार को MP में विभिन्न जगहों पर विशाल जनसभा को संबोधित किया। इसके अलावा उन्होंने अशोक नगर में रोड शो भी किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसको ये नहीं पता कि आलू फैक्ट्री में बनता है या जमीन के अन्दर होता है वो किसानों का क्या भला करेंगे।

भिंड में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, "प्रदेश से कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ़ होना तय है, क्योंकि राज्य की जनता ने कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ जनादेश का मन बना लिया है। कांग्रेस इससे भलीभांति परिचित है, इसलिए अब वह झूठ बोलने और अपशब्दों की राजनीति पर उतर आई है।"

वहीं मुरैना में लोगों को संबोधित करते हुए शाह बोले, "जीत के स्वप्न देख रही कांग्रेस पार्टी को मध्यप्रदेश में अपना हाल जानने के लिए चुनाव के नतीजे आने तक प्रतीक्षा करने की जरूरत नहीं है। उन्हें भाजपा की जनसभाओं में उमड़ रहे जनसैलाब का जोश और उत्साह देख कर ही अपनी प्रचंड हार का अंदाजा लग जायेगा।"

शाह ने अशोकनगर में रोड शो के दौरान कहा कि वह यहां की जनता के असीम स्नेह के लिए ह्रदय से कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता में भाजपा के अटूट विश्वास से मध्य प्रदेश में अबकी बार 200 सीट पार होना निश्चित है।

क्या बोले शाह- 

  • राहुल गांधी को मालूम नहीं है जबसे 2014 में मोदी जी प्रधानमंत्री बने है, एक के बाद एक चुनाव आप हार रहे हो। आपकी पार्टी को दूरबीन लेकर ढूंढ़ना पड़े ऐसी स्थिति आपकी पार्टी की हो गई है।
  • कांग्रेस पार्टी को मध्य प्रदेश में 55 साल का समय मिला और उन्होंने राज्य को बीमारू बनाकर छोड़ दिया। भाजपा की सरकार ने मध्य प्रदेश को विकसित राज्य की श्रेणी में लाने का काम किया है।
  • दिग्गी राजा के समय किसानों को 18% की दर पर ऋण दिया जाता था और आज शिवराज जी के समय किसानों को बिना ब्याज के ऋण दिया जाता है।
  • कांग्रेस पार्टी का एक ही काम है झूठ बोलना, जोर से बोलना, सार्वजनिक रूप से बोलना और बार-बार बोलना।
  • कांग्रेस पार्टी सिर्फ और सिर्फ वादे करने वाली पार्टी है और भारतीय जनता पार्टी काम करने वाली पार्टी है।
     

Similar News