चार राज्यों के विधानसभा चुनाव तक अध्यक्ष बने रहेंगे शाह ! कही ये बात

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव तक अध्यक्ष बने रहेंगे शाह ! कही ये बात

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-14 03:31 GMT
हाईलाइट
  • 6 महीने तक चलने वाले लंबे सदस्यता अभियान के बाद भाजपा को मिल सकता है नया अध्यक्ष- सूत्र
  • महाराष्ट्र
  • हरियाणा और झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व कर सकते हैं शाह
  • साल 2020 तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे अमित शाह

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री बने अमित शाह अभी पार्टी अध्यक्ष बन रह सकते हैं। देश के तीन राज्य महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव तक अमित शाह पार्टी का नेतृत्व कर सकते हैं। शाह ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में इस बात के संकेत दिए हैं। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भी शाह ने यही बात कही थी। साल के आखिर में जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

उन्होंने कल (गुरुवार) को बैठक के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव में सफलता के बावजूद पार्टी का शिखर तक पहुंचना अभी बाकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को अभी और कठिन परिश्रम करने की जरूरत है और उन लोगों तक पहुंचना है जो भाजपा का हिस्सा नहीं हैं या जिन्हें भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला। शाह ने कहा कि भाजपा की सदस्य संख्या 20% और बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान इस अभियान के प्रमुख होंगे

पार्टी सूत्रों के मुताबिक सभी राज्यों के प्रभारी और भाजपा पदाधिकारियों ने इस बात पर अपनी सहमति जताई है कि शाह को दिसंबर में होने वाले तीन राज्यों के चुनाव तक भाजपा अध्यक्ष बने रहना चाहिए। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव कराने के चुनाव आयोग के संकेत को देखते हुए पार्टी को तैयार रहना चाहिए। भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा पार्टी सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद संगठनात्मक चुनाव कराएगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि 6 महीने तक चलने वाले लंबे सदस्यता अभियान के बाद भाजपा को नया अध्यक्ष मिल सकता है या अमित शाह जनवरी 2020 तक अध्यक्ष बन रह सकते हैं। 

 

 

 

Tags:    

Similar News