हिंसात्मक विरोध से दुखी हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा, अग्निवीरों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, गृह और रक्षा मंत्रालय के बाद अग्निवीरों का मान रखेंगे आनंद महिंद्रा

आंनद महिंद्रा ट्वीट हिंसात्मक विरोध से दुखी हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा, अग्निवीरों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, गृह और रक्षा मंत्रालय के बाद अग्निवीरों का मान रखेंगे आनंद महिंद्रा

Raja Verma
Update: 2022-06-20 05:44 GMT
हिंसात्मक विरोध से दुखी हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा, अग्निवीरों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, गृह और रक्षा मंत्रालय के बाद अग्निवीरों का मान रखेंगे आनंद महिंद्रा
हाईलाइट
  • बिहार में रेलवे को 700 करोड़ की सम्पति का नुकसान हुआ है।

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली।  देश के जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि अग्निवीरों को चार साल की सर्विस के बाद महिंद्रा ग्रुप में काम करने का मौका मिलेगा। उनका यह ट्वीट उस वक्त आया  है जब देश के कई शहरों में अग्निपथ स्कीम के विरोध में प्रदर्शन हो रहे है। बता दें अग्निपथ स्कीम के ऐलान किये जाने के बाद से ही कई जगहों पर लगातार हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इस स्कीम का सबसे ज्यादा विरोध बिहार में देखा जा रहा है। बिहार में विरोध कर रहे उपद्रवियों ने कई ट्रेन और बसों को आग के हवाले कर दिया।
 
बता दें इस योजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि योजना के तहत पेंशन को खत्म कर दिया गया है साथ ही सर्विस को केवल चार साल तक के लिए सीमित किया गया है, जो सही नहीं है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चार साल की सर्विस करने के बाद जब वह रिटायर हो जाएंगे तब वे क्या करेंगे? योजना का विरोध कर रहे अभ्यार्थियों ने आज भारत बंद बुलाया है। जानकारी के मुताबिक अकेले बिहार में रेलवे को 700 करोड़ की सम्पति का नुकसान हुआ है। 
 
महिंद्रा ने अग्निवीरों के लिए क्या किया ऐलान
 

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट करते हुए लिखा कि अग्निपथ योजना को लेकर हुई हिंसा से दुखी हूं। जब पिछले साल इस योजना पर विचार किया गया था, तो मैंने कहा था कि अग्निवीरों द्वारा हासिल किया गया अनुशासन और कौशल उन्हें प्रमुख रूप से रोजगार योग्य बना देगा। उन्होंने आगे लिखा कि महिंद्रा समूह ऐसे प्रशिक्षित, सक्षम युवाओं को भर्ती के अवसर देगा। 

 
बता दें गृह और रक्षा मंत्रालय ने विभागीय नौकरियों में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण देने की बात कही है। 

 

Tags:    

Similar News