पश्चिम बंगाल में असामाजिक तत्वों ने टैगोर की प्रतिमा तोड़ी, एक गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में असामाजिक तत्वों ने टैगोर की प्रतिमा तोड़ी, एक गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-09 13:42 GMT
पश्चिम बंगाल में असामाजिक तत्वों ने टैगोर की प्रतिमा तोड़ी, एक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पहले भारतीय नोबल पुरस्कार विजेता रविंद्रनाथ टैगोर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया। पश्चिम बंगाल के बिधाननगर में स्थापित टैगोर की प्रतिमा को आरोपियों ने धारदार हथियार से तोड़ दिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है, वहीं दो आरोपी फरार हैं। मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य फिलहाल सामने नहीं आया है। मामले की पुष्टी करते हुए टीएमसी पार्षद निर्मल दत्ता ने बताया कि तीन में से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, हम नहीं जानते कि उन लोगों ने ऐसा क्यों किया।

 

 

 

Similar News