Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-24 06:57 GMT

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा (LoC) पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की तरफ से की गई भारी गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में भी रविवार सुबह सीजफायर का उल्लंघन किया। 

 

 

 


दरअसल 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले और उसके जवाब में भारत की कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। शनिवार को भी पाकिस्तान ने जम्मू के पुंछ सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर और केरनी इलाकों को निशाना बनाया था, जिसके कारण वहां रहने वाले लोगों को अपने-अपने घरों के अंदर शरण लेनी पड़ी थी। 

 


इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में सेना का एक जवान जख्मी हो गया था। घायल होने के बाद जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। रविवार को जवान ने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। शहीद जवान हरि वाकर राजस्थान का रहने वाला था। बता दें कि, इससे पहले 21 मार्च को होली के दिन राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई थी। इस दौरान भारतीय सेना का जवान यश पाल शहीद हो गया था।

Tags:    

Similar News