जो हिंदुत्व के साथ नहीं, हम उनके साथ नहीं- शिवसेना के 400 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी

जो हिंदुत्व के साथ नहीं, हम उनके साथ नहीं- शिवसेना के 400 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-05 06:58 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार बनते ही शिवसेना को करारा झटका लगा है। पार्टी के करीब 400 कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है। सभी कार्यकर्ता मुंबई के धारावी के है। सभी ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। शिवसेना के कार्यकर्ता कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने पर पार्टी से नाराज थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी ने भ्रष्ट और हिंदू विरोध दलों से हाथ मिलाकर गलत किया। 

भाजपा में शामिल हुए एक कार्यकर्ता रमेश नाडार ने कहा कि शिवसेना के 400 कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली है। शिवसेना हिंदू विरोध दलों के साथ आ गई है। जो हिंदुत्व के साथ नहीं, हम भी उनके साथ नहीं हैं। ऐसे में हमने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। 

 

नाडार ने आगे कहा कि कई और कार्यकर्ता भी शिवसेना से नाराज हैं। उनका कहना है कि वे कई सालों से एनसीपी और कांग्रेस के खिलाफ लड़ रहे थे। चुनाव के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर वोट मांगे। अब वे उनसे नजर नहीं मिला पा रहे, जिनसे उन्होंने ईमानदार सरकार बनाने के लिए वोट मांगे थे।
 

 

Tags:    

Similar News