ATS ने सिमी के दो सदस्यों को दिल्ली और मप्र के बुरहानपुर से गिरफ्तार किया 

ATS ने सिमी के दो सदस्यों को दिल्ली और मप्र के बुरहानपुर से गिरफ्तार किया 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-13 16:29 GMT
ATS ने सिमी के दो सदस्यों को दिल्ली और मप्र के बुरहानपुर से गिरफ्तार किया 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने सिमी (प्रतिबंधित संगठन) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों ही लंबे समय से फरार थे। इनमें से एक को मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से और दूसरे को दिल्ली के ओखला से गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र पुलिस का आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त होने के मामले में अजीज अकरम (40 वर्ष) को शुक्रवार को मप्र से ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गया है। मुंबई एटीएस को इस व्यक्ति की पिछले 13 वर्षों से तलाश थी।

 

 

एटीएस ने बताया कि इलियास अकरम को दिल्ली के ओखला के शाहीन बाग से गिरफ्तार किया गया था। वह 2006 से फरार था। इलियास अकरम का 3 दिन का ट्रांजिट रिमांड शुक्रवार को एटीएस ने दिल्ली की एक अदालत से प्राप्त किया था।

 


वहीं मध्यप्रदेश एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई एटीएस मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के जाकिर हुसैन मार्ग निवासी अजीज अकरम को ट्रांजिट रिमांड पर शुक्रवार को मुंबई ले गई। वह गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत आरोपी है और इस मामले में उस पर मुंबई में मामला दर्ज है।

उन्होंने कहा कि मुंबई एटीएस को गुरुवार को बुरहानपुर की एक अदालत से उसकी ट्रांजिट रिमांड मिली थी। इंदौर एटीएस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि अजीज अकरम को 16 दिसंबर को मुंबई में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। वह मोहम्मद अकरम का बेटा है और पहले मुंबई में रहता था। मध्यप्रदेश पुलिस के एटीएस ने अजीज अकरम को बुरहानपुर शहर के पाला बाजार इलाके से गुरुवार को गिरफ्तार किया था।

Tags:    

Similar News