गुजरात में MP, UP और बिहार के लोगों पर हमले, बिहार में गरमाई राजनीति

गुजरात में MP, UP और बिहार के लोगों पर हमले, बिहार में गरमाई राजनीति

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-07 07:22 GMT
गुजरात में MP, UP और बिहार के लोगों पर हमले, बिहार में गरमाई राजनीति
हाईलाइट
  • गुजरात में उत्तरप्रदेश और बिहार के लोगों पर हमले हो रहे हैं।
  • गुजरात में बिहारियों पर हमले को लेकर बिहार में सियासत गरमाने लगी है।
  • घटना के बाद कई हिस्सों में गैर गुजरातियों को निशाना बनाया जा रहा है।
  • बिहार के कांग्रेस प्रभारी और राजद ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।
  • साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से रेप मामले में बिहार के मजदूर को आरोपी बनाया गया है।

डिजिटल डेस्क,अहमदाबाद।  कुछ वक्त पहले मुंबई में  उत्तरप्रदेश और बिहार के लोगों पर हमले की कई घटनाएं सामने आई थीं। ये हमले उन लोगों को शहर और राज्य से बाहर निकालने के लिए जा रहे थे। अब ऐसा ही कुछ गुजरात में हो रहा है। गुजरात में उत्तर भारतीयों, खासकर मध्य प्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार के लोगों पर हमले का मामला सामने आया है। गुजरात के साबरकांठा जिले में पिछले हफ्ते 14 माह की बच्ची से कथित तौर पर रेप के आरोप में बिहार के एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद राज्य के कई हिस्सों में गैर गुजरातियों को निशाना बनाया जा रहा है। एमपी, यूपी और बिहार के निवासियों पर हमले किए जा रहे हैं। पुलिस ने अब तक इस तरह के हमले के मामलों में कुल 150 लोगों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में गांधीनगर, मेहसाना, साबरकांठा, पाटन और अहमदाबाद जिलों में हुए हैं। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि सोशल मीडिया पर गैर गुजरातियों खासकर बिहार एवं उत्तर प्रदेश के लोगों के खिलाफ घृणा संदेश प्रसारित होने के बाद ये हमले हुए। 

 

 

बिहार के मजदूर ने किया था बच्ची से रेप

पुलिस ने बताया कि 28 सितंबर को साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर कस्बे के पास एक गांव में 14 माह की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार हुआ था। उन्होंने बताया कि बिहार के रहने वाले रविंद्र साहू नाम के मजदूर को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि गैर गुजरातियों पर हमले के बाद से राज्य के विभिन्न जिलों में अब तक 18 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

 

बिहार में गरमाई सियासत

गुजरात में बिहारियों पर हमले को लेकर बिहार में सियासत गरमाने लगी है। अब बिहार के कांग्रेस प्रभारी और राजद ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। एक ओर जहां कांग्रेस प्रभारी ने कहा है कि ओबीसी नेता को बीजेपी बदनाम कर रही है। वहीं, राजद नेता ने कहा है कि गुजरात में भाजपा की ही सरकार है, जांच करा लेनी चाहिए।

जानकारी के मुताबिक, गुजरात में बिहारियों पर हुए हमले पर बिहार के कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर को भाजपा जानबूझ कर बदनाम कर रही है। बीजेपी अल्पेश ठाकोर से डर गई है। गुजरात की तरह ही बिहार में भी अल्पेश ठाकोर के बढ़ रहे प्रभाव से भाजपा परेशान हो गयी है। मालूम हो कि पहली बार विधायक बने अल्पेश ठाकोर को हाल ही में कांग्रेस का सचिव नामित किया गया है।  वहीं, राजद नेता शक्ति यादव ने कहा है कि गुजरात में बिहारियों पर हमले को लेकर राजनीति की जा रही है। उन्होंने भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां (गुजरात में) पर बीजेपी की ही सरकार है। जांच कराना चाहिए कि दोषी कौन है।

Similar News