प्रसिद्ध भजन गायक विनोद अग्रवाल का मथुरा में निधन

प्रसिद्ध भजन गायक विनोद अग्रवाल का मथुरा में निधन

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-06 07:40 GMT
प्रसिद्ध भजन गायक विनोद अग्रवाल का मथुरा में निधन
हाईलाइट
  • अग्रवाल की मौत मल्टिपल ऑर्गन फेल होने से हुई
  • मंगलवार सुबह 4 बजे अस्पताल में तोड़ दम
  • रविवार को निजी अस्पताल में कराया था भर्ती

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। प्रसिद्ध भजन गायक विनोद अग्रवाल का यूपी के मथुरा में सुबह निधन हो गया। सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार सुबह 4 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक अग्रवाल की मौत मल्टिपल ऑर्गन फेल होने से हुई है। अग्रवाल ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, जैसे प्रसिद्ध भजन गाए हैं। 
 

अपने परिवार के साथ वृंदावन में रहने वाले विनोद की उम्र 63 साल थी। रविवार को अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद परिवार के लोगों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां 2 दिनों तक उनका इलाज चला, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। धीरे-धीरे उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया। मंगलवार सुबह 4 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


दिल्ली में 6 जून 1955 को जन्मे विनोद अग्रवाल 1962 में माता-पिता के साथ मुंबई चले गए थे। उन्होंने 12 साल की उम्र से ही भजन गाना शुरू कर दिया था। भारत ही नहीं विदेशों में भी विनोद अग्रवाल के भजनों को खूब पसंद किया जाता है। वो राधा और कृष्ण पर भजन गाते थे। अग्रवाल ने देश और विदेश में भी 1500 से ज्यादा लाइव परफॉर्मेंस दिए हैं। अग्रवाल के भजन फ्रांस, जर्मनी, इटली, सिंगापुर, ब्रिटेन, स्विजरलैंड और दुबई जैसे देशों में खूब पसंद किए जाते हैं। 

Similar News