'लॉलीपॉप लागेलू' गाने वाले भोजपुरी एक्टर पवन सिंह BJP में शामिल

'लॉलीपॉप लागेलू' गाने वाले भोजपुरी एक्टर पवन सिंह BJP में शामिल

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-04 12:40 GMT
'लॉलीपॉप लागेलू' गाने वाले भोजपुरी एक्टर पवन सिंह BJP में शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भोजपुरी गायक और एक्टर पवन सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। 300 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके पवन लॉलीपॉप लागेलू गाने से हिट हुए थे। बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में भगवा गमछा ओढ़कर पवन सिंह पार्टी के सदस्य बने। मनोज तिवारी और रविकिशन के बाद पवन सिंह तीसरे ऐसे भोजपुरी सुपरस्टार हैं जिन्होंने भाजपा का दामन थामा है।

बता दें कि पवन सिंह के अब तक सैकड़ों एलबम आ चुके हैं। पहले पवन सिंह भक्ति गीत अधिक गाते थे। फिर धीरे-धीरे इनके गाने फेमस होने लगे। करीब दस साल पहले आए "लॉलीपॉप लागेलू" को पूरे भारत में सुना जा सकता है। इस भोजपुरी गाने को लेकर लोगों की दीवानगी ऐसी है कि हिंदी भाषी क्षेत्र के लोग भी जो भोजपुरी ठीक से नहीं समझ पाते वो भी अक्सर इसे गाना और सुनना पसंद करते हैं। इस गाने की रिमेक भी बन चुकी है।

प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पवन सिंह ने कहा, ‘मैं मोदी जी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। उनकी वजह से राजनीति में आया हूं। मैं राजनीति में विधायक या सांसद बनने नहीं आया हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि मैं 25 साल से गाना गा रहा हूं और 10 साल से एक्टिंग कर रहा हूं। राजनीति में अभी तो मैं नया सिपाही भर्ती हुआ हूं, ज्यादा जानकारी नहीं है।

पवन सिंह की हिट फ़िल्में
पवन ने जान लेबू का, गदर, सत्या, तेरे जइसा यार कहां, त्रिदेव, पवन पुरबइया, एक दूजे के लिए, संग्राम, जिद्दी, सरकार राज, ले के आजा बैंड बाजा ए पवन राजा, वीर बलवान, चैलेंज समेत कई हिट फिल्में की है। पवन सिंह की कई और फिल्में भी रिलीज होने वाली है।

विवादों में आ चुके हैं
पवन सिंह का नाम विवादों में भी आ चुका है। एक गाना "सानिया मिर्जा के नथुनिया जान मारेला..." को लेकर पवन विवादों में रह चुके हैं।
पवन पर भोजपुरी गानों और फिल्मों के जरिए अश्लीलता फैलाने का आरोप लगता रहा है।

  • पवन सिंह ने 2007 में रंगीली "चुनरिया तोहरे नाम.." फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत की। 
  • इससे पहले पवन सिंह सिंगिंग में खूब नाम कमा चुके थे। 
  • उनका पहला 1997 में ओढ़निया वाली के नाम से आया।
  • इसके बाद 2005 में कांच कसैली ने उन्हें सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया।
  • पवन को 2016 में इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।

Similar News