कांग्रेस के भोपाल प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने नहीं किया लोकसभा चुनाव में मतदान, जानिए वजह

कांग्रेस के भोपाल प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने नहीं किया लोकसभा चुनाव में मतदान, जानिए वजह

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-12 14:07 GMT
कांग्रेस के भोपाल प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने नहीं किया लोकसभा चुनाव में मतदान, जानिए वजह

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं किया, दिग्विजय ने वोटिंग न कर पाने पर अफसोस भी जाहिर किया है। वो मप्र की राजधानी भोपाल से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, बीजेपी ने उनके खिलाफ साध्वी प्रज्ञा को मैदान में उतारा है।

वोट न डाल पाने का कारण दिग्विजय ने चुनावी व्यस्तता को बताया है। दरअसल, वो भोपाल से 130 किलोमीटर दूर राघौगढ़ (गुना) के रहने वाले हैं। राघौगढ़ में भी रविवार को ही मतदान था, वहां जाकर वोट डालने और भोपाल वापस आने में उन्हें काफी समय खर्च करना पड़ता, जबकि दिग्विजय भोपाल में रहकर मतदान पर बारीकी से नजर रखना चाहते थे, इसलिए उन्होंने वोटिंग के लिए न जाने का फैसला किया।

दिग्विजय ने कहा कि मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं मतदान नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि वो अगने चुनाव तक अपना नाम भोपाल की मतदाता लिस्ट में दर्ज करा लेंगे, दिग्विजय ने जनता से बिना डर के मतदान करने की अपील भी की।

 

 

Tags:    

Similar News