नक्सल हमला: नोटबंदी के वक्त भाजपा MLC ने नहीं लौटाए थे 5 करोड़, इसलिए हुआ हमला

नक्सल हमला: नोटबंदी के वक्त भाजपा MLC ने नहीं लौटाए थे 5 करोड़, इसलिए हुआ हमला

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-31 05:15 GMT
नक्सल हमला: नोटबंदी के वक्त भाजपा MLC ने नहीं लौटाए थे 5 करोड़, इसलिए हुआ हमला
हाईलाइट
  • औरंगाबाद नक्सल हमले में बड़ा खुलासा
  • नक्सलियों ने पर्चा घटना स्थल पर छोड़ा था पर्चा
  • नोटबंदी के वक्त भाजपा MLC ने नहीं लौटाए थे 5 करोड़

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के औरंगाबाद जिले में हुए नक्सली हमले में बड़ा खुलासा हुआ है। हमले के बाद नक्सलियों ने आरोप लगाया है कि भाजपा के एक एमएलसी ने नोटबंदी के दौरान बदलने के लिए दिए गए पांच करोड़ रुपए नहीं लौटाए, इसलिए हमने हमला किया। नक्सलियों का कहना है कि भाजपा एलएलसी काफी समय से पैसे लौटाने में आनाकानी कर रहे थे, इसलिए उन्होंने उनके घर हमला बोल दिया। इस हमले में करीब आधा दर्जन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था। वहीं हमले में राजन सिंह के चाचा की गोली लगने से मौत भी हो गई थी।

भाजपा और संघ से नहीं है लड़ाई
हमले के बाद जो पर्चा छोड़ा गया उसमें यह भी लिखा है कि राजन सिंह की चल और अचल सम्पत्ति को ध्वस्त कर दिया जाएगा। इसके साथ ही यह भी साफ किया गया है कि हमारी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी और संघ के आम कार्यकर्ताओं और उनके परिवार से नहीं है।

शनिवार रात हुआ था हमला
शनिवार देर रात बिहार के औरंगाबाद जिले के देव में नक्सलियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में नक्सलियों ने भाजपा के विधान पार्षद राजेंद्र कुमार सिंह के चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी और करीब छह गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। वहीं इस घटना में एक सामुदायिक भवन को भी विस्फोट से उड़ा दिया गया था। हमले के दौरान नक्लियों ने करीब 100 से ज्यादा राउंड फायरिंग भी की थी।

 

 

Similar News