सुरक्षा संस्थानों में देश की सबसे बड़ी हड़ताल शुरू, 3 दिन तक चलेगी

सुरक्षा संस्थानों में देश की सबसे बड़ी हड़ताल शुरू, 3 दिन तक चलेगी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-23 07:50 GMT
सुरक्षा संस्थानों में देश की सबसे बड़ी हड़ताल शुरू, 3 दिन तक चलेगी
हाईलाइट
  • इतिहास में पहली बार होगी इतनी बड़ी हड़ताल
  • ज्यादातर कर्मचारी हड़ताल के पक्ष में
  • सभी निर्माणियों में ठप हो जाएगा उत्पादन

डिजिटल डेेेस्क  जबलपुर। सुरक्षा संस्थानों में देश के इतिहास में पहली बार सबसे बड़ी हड़ताल आज से शुरू हो गई है। शहर की सभी निर्माणियों में उत्पादन ठप हो गया और अनुमान है कि इससे करोंड़ों रुपए रोज के उत्पादन का नुकसान होगा। हड़ताल तीन दिन के लिए प्रस्तावित है, लेकिन इसके सफल रहने पर सुरक्षा संस्थानों में पांच दिन तक मशाीनें शांत बनी रहेंगी। शनिवार एवं रविवाार को अवकाश होने के कारण यह स्थिति निर्मित होगी। सुबह तकरीबन 6 बजे कर्नल के सुरक्षा घेरे में निर्माणी खमरिया के महाप्रबंधक एके अग्रवाल के साथ अधिकारियों को निर्माणी के भीतर ले जाया गया । इसके बाद मुख्य द्वार समेत सभी गेट पूरी तरह से बंद कर दिए गए। प्रवेश द्वारों के सामने कर्मचारी नेताओं की भारी भीड़ ने मोर्चा संभाल लिया है। ज्यादातर कर्मचारी हड़ताल के पक्ष में हैं। इसके बावजूद दबे-छिपे जो कर्मचारी फैक्ट्री में दाखिल होना भी चाह रहे थे उनके मंसूबे पूरे नहीं हो सके।  
 

सख्त पहरा
आयुध निर्माणी खमरिया ; वाहन निर्माणी तथा गन कैरिज फैक्ट्री में कर्मचारियों की तगड़ी पहरेदारी रही। फैक्ट्रियों के गेट के 2 किलोमीटर पहले से अधिकारियों ने ऐसे इंतजाम किए कि कोई भी कर्मचारी आगे नहीं बढ़ पाए। सभी जगह बैरिकेट्स लगाए गए वीएफजे में भी यही हाल रहा । इधर गन कैरिज फैक्ट्री में किसी भी कर्मचारी को सतपुला से आगे बढ़ने नहीं दिया गया।
 

506 आर्मी बेस में मारपीट
506 आर्मी बेस में कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट होने की भी खबर है। सूत्रों का कहना है कि सुबह - सुबह कुछ कर्मचारियों ने वर्कशॉप में दाखिल होने की कोशिश की। वे अपनी कोशिश में सफल हो पाते इसके पहले ही से
अधिकारियों ने उन्हें देख लिया। पता चला है कि शुरू में दोनों पक्षों में बहस-बाजी हुई, फिर बाद में मारपीट होने की भी खबर है बाकी निर्माण में माहौल तनावपूर्ण लेकिन हड़ताल की शुरुआत शांतिपूर्ण तरीके से हुई।

Similar News