बिहार : नेपाल सीमा पर गोलीबारी, 1 भारतीय की मौत, 2 घायल

बिहार : नेपाल सीमा पर गोलीबारी, 1 भारतीय की मौत, 2 घायल

IANS News
Update: 2020-06-12 09:30 GMT
बिहार : नेपाल सीमा पर गोलीबारी, 1 भारतीय की मौत, 2 घायल

सीतामढ़ी, 12 जून (आईएएनएस)। भारत-नेपाल सीमा पर सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नेपाल पुलिस द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी की गई जिसमें एक भारतीय की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, जानकीनगर बॉर्डर पर नेपाल शस्त्र बल की ओर से फोयरिंग की गई है, जिसमें खेत पर काम कर रहे एक भारतीय शख्स की मौत हो गई, वहीं दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद से सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने आईएएनएस को बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News