दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार, मनोज तिवारी को मिली अहम जिम्मेदारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार, मनोज तिवारी को मिली अहम जिम्मेदारी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-28 03:55 GMT
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार, मनोज तिवारी को मिली अहम जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है। आगामी चुनाव के लिए दिल्ली भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है। इस समिति में पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ सांसदों को अहम जिम्मेदारियां सौपी गई हैं। 

चुनाव प्रबंधन समिति में 30 अलग-अलग विभाग बनाए गए हैं। इस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज तिवारी है। वहीं संयोजक तरुण चुग को बनाया गया है। जबकि सतीश उपाध्याय, राजीब बब्बर और मीनाक्षी लेखी को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी है। 

चुनाव कार्यालय की जिम्मेदारी महेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र बब्बर और विजय प्रकाश पांडे को दी गई है। मीडिया की जिम्मेदारी नीलकंठ बख्शी और शाजिया इलमी को दी गई है। घोषणा पत्र की टीम में सांसद डॉ. हर्षवर्धन को संयोजक बनाया गया। वहीं सह संयोजक की जिम्मेदारी रजनी अब्बी, कपिल मिश्रा, विजेंद्र गुप्ता और राजकुमार चौहान को सौंपी गई है। वहीं सांसद हंसराज हंस और गौतम गंभीर को जनसंपर्क का दायित्व सौपा गया है। 
 

Tags:    

Similar News