सहारनपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर को भाजपा ने किया निष्कासित

सहारनपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर को भाजपा ने किया निष्कासित

IANS News
Update: 2020-11-23 16:31 GMT
सहारनपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर को भाजपा ने किया निष्कासित
हाईलाइट
  • सहारनपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर को भाजपा ने किया निष्कासित

लखनऊ, 23 नवम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सहारनपुर के जिलाध्यक्ष रहे मानवीर सिंह पुंडीर को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने को अनुशासनहीनता मानते हुए मानवीर पुंडीर को पार्टी से निष्कासित करने के निर्देश दिए है।

विधान परिषद चुनाव में मेरठ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन दाखिल करने के बाद वापस न लेने के मामले में मानवीर सिंह पुंडीर को भाजपा उत्तर प्रदेश ने छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पुंडीर के खिलाफ अधिकृत प्रत्याशी का विरोध करने के मामले में एक्शन लिया गया है।

वीकेटी/एएनएम

Tags:    

Similar News