भाजपा ने तमिलनाडु में खुशबू के साथ कई और स्टार पॉवर को पार्टी से जोड़ा

भाजपा ने तमिलनाडु में खुशबू के साथ कई और स्टार पॉवर को पार्टी से जोड़ा

IANS News
Update: 2020-10-13 11:01 GMT
भाजपा ने तमिलनाडु में खुशबू के साथ कई और स्टार पॉवर को पार्टी से जोड़ा
हाईलाइट
  • भाजपा ने तमिलनाडु में खुशबू के साथ कई और स्टार पॉवर को पार्टी से जोड़ा

चेन्नई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभिनेत्री खुशबू सुंदर के साथ पार्टी की तमिलनाडु इकाई में कई और स्टार पॉवर को शामिल किया है। खुशबू सोमवार को भाजपा में शामिल हुई हैं।

तमिल फिल्म क्षेत्र के कई लोकप्रिय अभिनेता और अन्य लोगों ने हाल फिलहाल में राज्य में भाजपा का दामन थामा है।

राज्य में भाजपा में शामिल होने वाले कलाकारों और फिल्म क्षेत्र की हस्तियों की सूची में खुशबू, राधा रवि, गौतमी, नमिता, गंगाई अमरान, कुट्टी पद्मिनी, गायत्री रघुराम, एस.वी. शेखर, पेरारसु, कस्तूरी राजा, पावर स्टार श्रीनिवासन, पिरामिड नटराजन और अन्य शामिल हैं।

खुशबू के अलावा सोमवार को भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के पूर्व अधिकारी सरवण कुमार भी भाजपा में शामिल हुए।

वह दूसरे पूर्व नौकरशाह हैं, जो साल 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई के बाद भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने 2019 में सेवा से इस्तीफा दे दिया था।

कुछ समय पहले डीएमके के उपमहासचिव वी.पी. दुरैसामी भी भाजपा में शामिल हुए थे।

इसके बाद डीएमके विधायक के.के. सेल्वम ने अपनी पार्टी के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन की आलोचना करते हुए भाजपा को अपना समर्थन दिया था।

सेल्वम को बाद में डीएमके से निकाल दिया गया था, हालांकि उन्होंने अभी तक भाजपा का दामन नहीं थामा है।

डीएमके के प्रवक्ता और संसद सदस्य टी.के. एस.लंगोवन ने पहले आईएएनएस को बताया था कि भाजपा डीएमके में कुछ असंतुष्ट नेताओं को फुसला रही है।

एमएनएस/एसजीके

Tags:    

Similar News