कांग्रेस ऐसी ATM जिसमें समस्या डालने पर जवाब में झूठे वादे आते हैं बाहर - अमित शाह

कांग्रेस ऐसी ATM जिसमें समस्या डालने पर जवाब में झूठे वादे आते हैं बाहर - अमित शाह

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-18 12:04 GMT
कांग्रेस ऐसी ATM जिसमें समस्या डालने पर जवाब में झूठे वादे आते हैं बाहर - अमित शाह
हाईलाइट
  • अमित शाह ने कहा कि MP में कांग्रेस के पास कोई नेता नहीं है।
  • अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ऐसी ATM जिसमें समस्या डालने पर जवाब में झूठे वादे बाहर आते हैं।
  • शाह चुरहट में रैली को संबोधित कर रहे थे।

डिजिटल डेस्क, चुरहट। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि MP में कांग्रेस के पास कोई नेता नहीं है। शाह ने कहा कि "कांग्रेस एक ऐसी ATM है जिसमें समस्या डालने पर जवाब विकास में नहीं बल्कि झूठे वादों के रूप में बाहर आता है। जबकि बीजेपी विकास करने वाली ATM है।" उन्होंने ये भी कहा कि  "MP में कांग्रेस के पास ना कोई नीति है और ना ही कोई सिद्धांत। कांग्रेस पार्टी नेहरु गांधी परिवार की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है।" शाह चुरहट में रैली को संबोधित कर रहे थे। 

इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष ने ट्वीट कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था। शाह ने कहा, "पीएम मोदी द्वारा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर नेहरू-गांधी परिवार के अलावा किसी और को अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर सवाल उठाना सही था। इससे कई लोग बेचैन हो गए हैं।" शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और सीताराम केसरी का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस में नेहरू-गांधी परिवार के अलावा दो अध्यक्ष बने, लेकिन उनका भी बुरी तरह अपमान किया गया। निधन के बाद नरसिम्हा राव के पार्थिव शरीर को कांग्रेस दफ्तर के अंदर नहीं जाने दिया गया। वहीं बाबू जगजीवन राम, एस निजालिंगप्पा, के कामराज का भी कांग्रेस के एक ही परिवार ने अपमान किया था।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी रविवार को MP के छिंदवाड़ा में जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि देश की आजादी से अब तक कांग्रेस पार्टी ने झूठ बोलने की इतनी जबरदस्त प्रैक्टिस की है कि उनको अब झूठ बोलने में और झूठ फ़ैलाने में महारथ हासिल हो गया है। मध्य प्रदेश के घोषणा पत्र में तो कांग्रेस पार्टी गाय माता का गौरवगान कर रही है लेकिन केरल में खुले आम रास्ते पर कांग्रेस के लोग गाय के बछड़े का सर काटकर मांस खाते हुए अपनी तस्वीर निकालकर कहते हैं कि गौ-मांस खाना हमारा अधिकार है। धोखा करना कांग्रेस पार्टी के स्वभाव में है इसलिए देश की जनता उन पर विश्वास करने वाली नहीं है।

Similar News