BJP ने जारी की UP और बिहार विधान परिषद उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP ने जारी की UP और बिहार विधान परिषद उम्मीदवारों की लिस्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-15 11:57 GMT
BJP ने जारी की UP और बिहार विधान परिषद उम्मीदवारों की लिस्ट

डिजिटल डेस्क, लखनऊ/पटना। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी उत्तर प्रदेश व बिहार विधान परिषद चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। रविवार को BJP के केंद्रीय चुनाव कमेटी ने यह सूची जारी की है। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने पहले ही चुनावों का कार्यक्रम जारी कर दिया है, 5 मई को इन सीटों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सीट भी शामिल है। दोनों राज्यों में 26 अप्रैल को इन रिक्त हो रही सीटों पर चुनाव और मतगणना कराने का कार्यक्रम तय किया जा चुका है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 9 अप्रैल को अधिसूचना जारी हो चुकी है और 16 अप्रैल तक नामांकन किए जा सकेंगे।
 

 


ये है उमीदवारों की सूची 
उत्तर प्रदेश से BJP आगामी विधान परिषद चुनावों के उमीदवारों के लिस्ट में नेता डॉ. महेंदर सिंह, मोहसिन रजा, डॉ. श्रीमती सरोजिनी अग्रवाल, बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, जलवीर सिंह, विद्या सागर सोंकर, विजय बहादूर पाठक, अशोक कटारिया तथा अशोक धवन के नाम शामिल किए गए हैं। वहीं बिहार से पार्टी ने सुशील कुमार मोदी, मंगल पांड्ये और संजय पासवान के नाम शामिल किए गए हैं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में इस समय SP के 61, BSP के 9, BJP के 13 और कांग्रेस के 2 सदस्य मौजूद हैं। खाली होने वाली सीटों में सात SP की हैं, जबकि 2-2 सीटें BJP और BSP की और एक सीट RLD की है। इसमें से अंबिका चौधरी की सीट उनके इस्तीफे के बाद से ही रिक्त है।

13 में से 11 सीटों पर BJP की जीत निश्चित 
हाल ही में राज्यसभा चुनाव हार चुके BSP प्रत्याशी भीमराव आंबेडकर ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया था। BJP ने  उत्तर प्रदेश की एक सीट सहयोगी दल अपना दल के सोनेलाल के लिए छोड़ दी है। वहीं बिहार में जिन सदस्यों का कार्यकाल 6 मई को समाप्त हो रहा है उसमें बिहार के CM नीतीश कुमार, डिप्टी CM सुशील कुमार मोदी और आरजेडी नेता और पूर्व CM राबड़ी देवी आदि के नाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में 13 में से 11 सीटों पर BJP की जीत को निश्चित माना जा रहा है। जिसका कारण यह है कि BJP के पास अपने 11 उम्मीदवारों को जिताने के लिए पर्याप्त मत मौजूद हैं। 

Similar News