दिल्ली विधानसभा चुनाव: 70 में से 57 सीटों पर BJP ने घोषित किए उम्मीदवार

दिल्ली विधानसभा चुनाव: 70 में से 57 सीटों पर BJP ने घोषित किए उम्मीदवार

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-17 11:49 GMT
दिल्ली विधानसभा चुनाव: 70 में से 57 सीटों पर BJP ने घोषित किए उम्मीदवार
हाईलाइट
  • 57 में से 4 महिला और 11 SC समुदाय के उम्मीदवारों के नाम
  • चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की। सूची में विधानसभा सीटों के लिए दिए गए उम्मीदवारों के नाम भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। बता दें कि समिति की बैठक गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में की गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल थे। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

 

 

8 जनवरी को होंगे चुनाव
दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होना है, जिसके नतीजे 11 फरवरी को घोषित कर दिए जाएंगे। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने लोकप्रियता पर सवार होकर आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और विरोधियों का सूपड़ा साफ कर दिया था। आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में 70 में से 67 सीटें प्राप्त की थी, जबकि भाजपा सिर्फ 3 सीटें जीतने में कामयाब हो सकी थी।

Tags:    

Similar News