दिल्ली में बाइक रैली से भाजपा बनाएगी चुनावी माहौल

दिल्ली में बाइक रैली से भाजपा बनाएगी चुनावी माहौल

IANS News
Update: 2020-01-07 17:30 GMT
दिल्ली में बाइक रैली से भाजपा बनाएगी चुनावी माहौल
हाईलाइट
  • दिल्ली में बाइक रैली से भाजपा बनाएगी चुनावी माहौल

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी गुरुवार को राजधानी में बाइक रैली कर दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनाएगी। इस रैली को दिल्ली विजय संकल्प रैली नाम दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि यह रैली हर धर्म और जाति के युवाओं की ओर से आयोजित की जा रही है, जिसे भाजपा ने समर्थन दिया है।

उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे से पंत मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय से रैली शुरू होकर विभिन्न स्थानों से गुजरेगी, जिसमें पार्टी नेता भाग लेंगे।

मनोज तिवारी ने कहा कि युवाओं को हिंसक गतिविधियों से जोड़ने की जो कोशिश हो रही है, उसके खिलाफ युवा स्वत:स्फूर्त रूप से इस रैली का आयोजन कर रहे हैं। भाजपा इस रैली को समर्थन दे रही है। यह रैली सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र को लेकर आयोजित हो रही है।

तिवारी ने कहा कि भाजपा दिल्ली चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। आठ फरवरी को दिल्ली की जनता जरूर भाजपा को आशीर्वाद देगी।

Tags:    

Similar News