जानलेवा गेम : 'ब्लू व्हेल' ने ली एक और जान, टास्क पूरा करने के लिए स्टूडेंट ने की खुदकुशी

जानलेवा गेम : 'ब्लू व्हेल' ने ली एक और जान, टास्क पूरा करने के लिए स्टूडेंट ने की खुदकुशी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-13 05:51 GMT
जानलेवा गेम : 'ब्लू व्हेल' ने ली एक और जान, टास्क पूरा करने के लिए स्टूडेंट ने की खुदकुशी

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। "ब्लू व्हेल" ऑनलाइन गेम ने एक और बच्चे की जान ले ली। गेम का एक टास्क पूरा करने के लिए प. बंगाल में 10वीं के छात्र ने शनिवार को सुसाइड कर लिया। घटना मिदनापुर जिले के आनंदपुर शहर की है। जहां 14 वर्षीय अंकन ने टास्क के निर्देशों के मुताबिक एक प्लास्टिक की थैली से अपना सिर ढंक दिया और नायलॉन कॉर्ड के साथ उसे गर्दन के चारों ओर कसकर बांध लिया, जिसके बाद उसकी जान चली गई।

टास्क पूरा करने के लिए किया साइड

बच्चे के पिता के मुताबिक शनिवार को स्कूल से लौटने के बाद अंकन अपने कमरे में चला गया। मां ने उसे खाना खाने के लिए बुलाया लेकिन वो नहाने का बहाना बना कर नहीं आया। कुछ देर बाद जब मां ने कमरे में जाकर देखा तो वो जमीन पर पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक अंकन ब्लू व्हेल गेम के आखिरी पड़ाव का टास्क पूरा करना चाहता था। इससे पहले गुरुवार को भी मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 13 साल के छात्र ने अपने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदने की कोशिश की थी। लेकिन समय रहते उसे दोस्तों और शिक्षकों ने छलांग लगाने से रोक लिया।

इसी तरह मुंबई में 14 साल के एक लड़के ने गेम का आखिरी टास्क पूरा करने के लिए 5वीं मंजिल से छलांग से कूद कर सुसाइड कर लिया था। आपको बता दें इस गेम ने अब तक यूरोप और रूस में लगभग 150 लोगों की जानें ले ली हैं।

क्या है ये गेम?

खेल में सबसे पहले खिलाड़ी को कागज के एक टुकड़े पर व्हेल बनानी होती है। फिर अपने शरीर पर एक व्हेल का आकार बनाना होता है और फिर हॉरर फिल्मों को अकेले देखने जैसे टास्क दिए जाते हैं। जैसे-जैसे टास्क पूरे होते हैं पॉइंट्स मिलते जाते हैं। इस गेम का आखिरी टास्क सुसाइड फेस करना होता है।

Similar News