महाराष्ट्र के CM सहित 18 मंत्रियों ने नहीं चुकाया पानी का बिल, सभी के घर डिफॉल्टर घोषित

महाराष्ट्र के CM सहित 18 मंत्रियों ने नहीं चुकाया पानी का बिल, सभी के घर डिफॉल्टर घोषित

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-24 04:27 GMT
हाईलाइट
  • CM देवेंद्र फडणवीस के घर को BMC डिफॉल्टर घोषित किया
  • CM देवेंद्र फडणवीस ने नहीं चुकाया 7
  • 44
  • 981 रुपये पानी का बिल
  • महाराष्ट्र राज्य के 18 मंत्रियों के घर डिफॉल्टर घोषित किए गए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर को बॉम्बे नगरपालिका (BMC) डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। दरअसल मुख्यमंत्री जी ने अपने सरकारी आवास ‘वर्षा’ का करीब साढ़े सात लाख रुपये (कुल 7,44,981) का पानी का बिल बॉम्बे नगरपालिका को समय पर जमा नहीं किया है, जिसके चलते ये कार्रवाई की गई है। 

बॉम्बे नगरपालिका ने इस संबंध में पहले से ही नोटिस जारी कर दिया था, लेकिन समय पर जवाब नहीं मिलने की वजह से बॉम्बे नगरपालिका ने फडणवीस के सरकारी आवास ‘वर्षा’ को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। ये कार्रवाई ऐसे समय में की गई है। जब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। सीएम देवेंद्र फडणवीस के अलावा उनके मंत्रिमंडल के कुल 18 मंत्रियों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया है। 

दरअसल, एक आरटीआई के द्वारा ये मामला सामने आया है। जिसमें पता लगा है कि महाराष्ट्र में बने सरकारी आवासों यानी मंत्रियों या नेताओं के आवास पर ही BMC का करीब 8 करोड़ रुपये का बकाया है। RTI के खुलासे के बाद वो नाम भी सामने आने लगे हैं, जिनपर ये राशि बकाया है। इस पूरे मामले में हैरान करने वाली बात यही है कि इस लिस्ट में सबसे पहला नाम राज्य के मुख्यमंत्री का ही है। इसके अलावा पंकजा मुंडे, एकनाथ शिंदे, सुधीर मुनगंटीवार, विनोद तावड़े जैसे राज्य के बड़े नेताओं का नाम शामिल है। 

Tags:    

Similar News