ब्रेन डेड सुनील के परिवार ने लिया बड़ा फैसला, एक जान से बचाईं चार कीमती जिंदगानियां

एक जान चार जिंदगी ब्रेन डेड सुनील के परिवार ने लिया बड़ा फैसला, एक जान से बचाईं चार कीमती जिंदगानियां

Raja Verma
Update: 2022-02-21 08:59 GMT
ब्रेन डेड सुनील के परिवार ने लिया बड़ा फैसला, एक जान से बचाईं चार कीमती जिंदगानियां
हाईलाइट
  • हादसे में जान गंवाने वाले सुनील ने बचाईं चार जिंदगियां

डिजिटल डेस्क,जयपुर।  राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले सुनील ने एक नहीं  चार लोगों को जिन्दगी देकर दुनिया को अलविदा कह दिया। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सुनील को राजधानी जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया था। सुनील के लिवर और दोनों किडनी का अंग दान किया गया है। परिजनों के अनुसार सुनील 16 फरवरी को सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल  हो गये थे। 

सुनील को सबसे पहले एसके अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालात गंभीर होने के कारण उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां सुनील को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। जिससे परिजन बहुत ही परेशान हो थे। अस्पताल के डॅाक्टरों ने सुनील के परिवार को अंगदान करने की बात कही और उसके लिए परिवार  के लोगों के अंगदान करने के  लिए मना लिया। जानकारी के मुताबिक एसएमएस अस्पताल में ऑर्गन ट्रांसप्लांट से जुड़ी प्रक्रिया को  शुरू किया गया। मरीज की दोनों किडनी की सवाई अस्पताल में ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया चल रही है। जबकि शहर में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मरीज का हार्ट इंटरनल अस्पताल भेजा गया है और मणिपाल अस्पताल में मरीज का लिवर ट्रांसप्लांट किया गया है। 

परिजनों के मुताबिक 16 फरवरी को खेती का काम करने गए सुनील को घर लौटते वक्त किसी अज्ञात कार ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में सुनील को गंभीर चोंटे आई थी जिस वजह से वह घायल हो गया था। हादसे के बाद सुनील को जिला राजकीय एसके अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन मरीज की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की रात डॅाक्टरों ने सुनील को ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। सुनील के परिवार में पत्नी और एक बच्चा भी है।
 

Tags:    

Similar News