शेल्टर होम रेप कांड: ब्रजेश ठाकुर बोला मैं लड़ने वाला था कांग्रेस से चुनाव

शेल्टर होम रेप कांड: ब्रजेश ठाकुर बोला मैं लड़ने वाला था कांग्रेस से चुनाव

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-08 10:05 GMT
शेल्टर होम रेप कांड: ब्रजेश ठाकुर बोला मैं लड़ने वाला था कांग्रेस से चुनाव
हाईलाइट
  • बोला मेरे खिलाफ अभी तक किसी ने बयान नहीं दिया।
  • ब्रजेश कांग्रेस में शामिल होने वाला था।
  • शेल्टर होम रेप कांड का मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर कोर्ट में पेश।

डिजिटल डेस्क,पटना। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर और 10 अन्य आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेश किया। पेशी के दौरान मीडिया से बात करते हुए ब्रजेश ने कहा कि मेरे खिलाफ अभी तक किसी बच्ची ने कोई बयान नहीं दिया है। ब्रजेश ने बताया कि वो कांग्रेस में शामिल होने वाला था और मुजफ्फरपुर से चुनाव लड़ने के लिए उसका टिकट भी लगभग फाइनल हो चुका था। उसने कहा कि उसके खिलाफ इसी बात की भड़ास निकाली जा रही है। वहीं कोर्ट के बाहर रेप कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर का विरोध करते हुए एक महिला ने उस पर स्याही फेंकी।


अब भी गायब है मधु
मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की सबसे बड़ी राज़दार बताई जा रही मधु अब भी पुलिस के शिकंजे से दूर है। मधु बालिका गृह कांड का मामला सामने आने के बाद से ही गायब है। वहीं जांच एजेंसियां मधु की तलाश कर रही हैं। 

ऐसे हुआ था दरिंदगी का खुलासा
लड़कियों के साथ हुई इस दरिंदगी का खुलासा मुंबई स्थित टाटा इन्स्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस की रिपोर्ट में हुआ था। मामला सामने आते ही शेल्टर होम को संचालित करने वाले गैर-सरकारी संगठन (NGO) को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। शेल्टर होम में रह रहीं सभी लड़कियों को पड़ोसी जिलों में शिफ्ट किया गया है। बता दें कि NGO द्वारा यह रिपोर्ट तमाम लड़कियों से बातचीत के आधार पर तैयार की गई थी।
 



 

Similar News