Debbie Abrahams: 'भारत-विरोधी' गतिविधियों में शामिल होने के चलते रद्द हुआ ब्रिटिश सांसद का वीजा

Debbie Abrahams: 'भारत-विरोधी' गतिविधियों में शामिल होने के चलते रद्द हुआ ब्रिटिश सांसद का वीजा

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-18 11:56 GMT
Debbie Abrahams: 'भारत-विरोधी' गतिविधियों में शामिल होने के चलते रद्द हुआ ब्रिटिश सांसद का वीजा
हाईलाइट
  • अब्राहम
  • कश्मीर पर ब्रिटिश संसद के ऑल पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप (APPG) की अध्यक्ष हैं
  • ब्रिटिश सांसद का वीजा भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते रद्द किया गया
  • सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को ये जानकारी दी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटिश सांसद डेबी अब्राहम्स का ई-बिजनेस वीजा भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते रद्द किया गया था। सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को ये जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि अब्राहम्स को पिछले साल 7 अक्टूबर को ई-बिजनेस वीजा जारी किया गया था, जो बिजनेस मीटिंग्स में भाग लेने के लिए 5 अक्टूबर, 2020 तक वैध था। बता दें कि अब्राहम, कश्मीर पर ब्रिटिश संसद के ऑल पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप (APPG) की अध्यक्ष हैं।

Tags:    

Similar News