उपचुनाव: गुजरात में BJP कैंडिडेट की जीत, झारखंड में कांग्रेस आगे

उपचुनाव: गुजरात में BJP कैंडिडेट की जीत, झारखंड में कांग्रेस आगे

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-23 08:14 GMT
उपचुनाव: गुजरात में BJP कैंडिडेट की जीत, झारखंड में कांग्रेस आगे
हाईलाइट
  • 19985 वोटों से जीते बावलिया
  • कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी 1000 वोटों से आगे
  • झारखंड की कोलेबिरा सीट पर गिनती जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के जसदन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कुंवरजी बावलिया ने जीत हासिल की है तो वहीं झारखंड की कोलेबिरा सीट पर वोटों की गिनती अभी भी जारी है। कोलेबिरा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी 1000 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

 
बता दें कि जसदन सीट से कांग्रेस विधायक कुंवरजी बावलिया ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। जसदन सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले बावलिया ने 19985 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। यहां दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अवसर नाकिया रहे हैं। जीत से उत्साहित गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इसे बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि इस जीत का असर 2019 में होने वालेल लोकसभा चुनाव पर भी दिखाई देगा।

 

 

इधर, कोलेबिरा सीट से झारखंड पार्टी के विधायक इनोस इक्का एक टीचर की हत्या के मामले में दोषी करार हो चुके हैं, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। वोटों की गिनती अभी जारी है, कांग्रेस दूसरे चरण की गिनती में कांग्रेस के नमन विक्सल कोंगाड़ी 1000 वोटों के साथ आगे हैं। इस सीट पर कुल 20 राउंड तक गिनती होनी है।

Similar News